JPSC Exam Scam: दारोगा नहीं बन सका तो परीक्षा फर्जीवाड़े का बनाया नेटवर्क, कई लोगों को बना दिया अफसर

जेपीएससी परीक्षाओं में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. एक व्यक्ति, जो खुद दरोगा नहीं बन सका, उसने फर्जीवाड़े का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया. इस सिंडिकेट ने अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अफसर बनाया.

JPSC Exam Scam: जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी को कई चौकाने वाली जानकारी मिल रही है, जिनका उल्लेख केश डायरी में किया गया है. टीडीपीएल कंपनी का निदेशक रामवीर सिंह भी पूर्व में एक परीक्षार्थी रहा है. वह दारोगा बनना चाहता था. इसके लिए उसने तैयारी की और साल 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस कमीशन की परीक्षा में बैठा. पीटी में सफल रहा. मुख्य परीक्षा में असफल रहने के कारण दारोगा नहीं बन पाया. लेकिन बाद में उसने टीडीपीएल कंपनी बनायी और फर्जीवाड़े से कई लोगों को अफसर बनवा दिया.

2010 में कंपनी बनाई, 2023 में झारखंड में सिंडिकेट से जुड़ा 

रामवीर सिंह ने साल 2010 में सत्यपाल सिंह और मो तारिक के साथ मिलकर टीडीपीएल कंपनी बनायी. इससे शेयर बाजार के कुछ काम, आधार कार्ड से जुड़े कुछ छोटे मोटे काम करने लगा. साल 2014 में मो तारिब ने कंपनी छोड़ दी. इसके बाद साल 2023 में अभय तिवारी से उसका संपर्क हुआ और झारखंड में उसकी इंट्री हुई. इसके बाद उसने अभय तिवारी, धर्मेन्द्र और जेपीएससी अध्यक्ष तथा जेएसएससी में काम करने वाली दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर सिंडिकेट बना लिया. 

ये भी पढ़ें- फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान

अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षाओं में कराया सफल

जांच में यह बात सामने आयी है कि इसी सिंडिकेट ने बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तलाश की, उनसे पैसे लिए और फर्जीवाड़ा कर उन्हें परीक्षाओं में सफल करा दिया. भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मो उस्मान कंप्यूटर का एक्सपर्ट है. उसने साल 2010 में बरेली से एडवांस डिप्लोमा हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग इंजीनियरिंग में डिग्री ली है. कुछ दिनों तक दूसरी कंपनियों में काम करने के बाद साल 2017 में अपनी कंपनी बनायी. इसमें उसका सहयोगी हेमंत कुमार वर्मा था. मुख्यालय लखनऊ में था. जब यह कंपनी यूपी की विस नियुक्तियों के मामले में काम कर रही थी, तब 2020 में उसका संपर्क टीडीपीएल के साथ हुआ और वह झारखंड आ गया. अभय तिवारी सिंडिकेट का हिस्सा बना और उसने भी कई अभ्यर्थियों को सफल कराया. 

ये भी पढ़ें- JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >