JET से सिविल सेवा तक, JPSC की नियुक्ति परीक्षाएं शक के घेरे में

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं अब संदेह के घेरे में आ गई हैं. एक ही एजेंसी द्वारा परीक्षा के सभी कार्य कराने से अभ्यर्थी सशंकित हैं. जानिए किन परीक्षाओं पर मंडरा रहा है संकट.

JPSC Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा ली गयी झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) सहित सिविल सेवा, एपीपी, सिविल जज जूनियर डिविजन, फॉरेस्ट रेंज अफसर, सहायक वन संरक्षक जैसी महत्वपूर्ण नियुक्ति परीक्षाएं अब संदेह के घेरे में आ गयी हैं. ये सभी परीक्षाएं अध्यक्ष एल खियांग्ते के कार्यकाल में टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से हुई हैं. एक ही एजेंसी ने आवेदन मंगाने से लेकर रिजल्ट निकालने तक का कार्य किया. ऐसे में अभ्यर्थी सशंकित हैं. 25 जुलाई से शुरू होनेवाली सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी थी. आयोग को परीक्षा आयोजित करने में लाखों रुपये खर्च करने पड़े. दूर-दराज के अभ्यर्थियों को रांची आने-जाने के लिए ट्रेन, बस, फ्लाइट का टिकट भी बेकार हो गया. अभ्यर्थियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी. अब जब तक नये अध्यक्ष या प्रभारी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती, परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है. इससे पूर्व भी डॉ मेरी नीलम केरकेट्टा का कार्यकाल पूरा होने के बाद लगभग पांच माह तक आयोग अध्यक्ष विहीन रहा था. 

पीटी रिजल्ट में सदस्यों को अलग रखा गया 

आयोग की अंदरूनी कलह भी सीआइडी छापेमारी का हिस्सा बनी है. बताया जाता है कि अध्यक्ष और उप परीक्षा नियंत्रक आयोग के तीनों सदस्यों को किसी कार्य की भनक तक नहीं लगने दे रहे थे. इससे सदस्य नाराज थे. एल खियांग्ते द्वारा पीटी रिजल्ट में भी एक्ट का हवाला देकर सदस्यों को अलग रखने से असंतोष बढ़ा. उप परीक्षा नियंत्रक का कद बढ़ने और स्थानांतरण के बाद भी कार्य करते रहने से अधिकारी-कर्मचारी भी नाराज थे. इससे पूर्व एक परीक्षा नियंत्रक को हटाना भी इसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है.

ये परीक्षाएं हैं संदेह के घेरे में

  • 26 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट)
  • सात पद के लिए 10 मई 2026 को आयोजित पीटी सिविल सेवा बैकलॉग-2023
  • 45 पद के लिए 17 मई 2026 को आयोजित पीटी सिविल सेवा बैकलॉग-2025
  • 103 पदों के लिए 19 अप्रैल 2026 को आयोजित पीटी सिविल सेवा रेगुलर-2025
  • 134 पदों के लिए 20 दिसंबर 2025 को आयोजित पीटी एपीपी रेगुलर
  • 26 पद के लिए 13 दिसंबर 2025 को आयोजित एपीपी बैकलॉग
  • 170 पदों के लिए 29 जून 2025 को पीटी व 22 से 24 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा फॉरेस्ट रेंज अफसर
  • 78 पद के लिए 13 जुलाई 2025 को पीटी व चार से छह अप्रैल 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा सहायक वन संरक्षक

ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब

ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >