जेपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि में किया बदलाव, अब इन तारीखों को होगा एग्जाम

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि में बदलाव किया है. यह निर्णय झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा से तिथियों के टकराव को देखते हुए लिया गया है. इससे दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी.

राणा प्रताप सिंह

Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि में बदलाव किया है. यह निर्णय झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा से तिथियों के टकराव को देखते हुए लिया गया है. इससे दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी.

अब 21 से 23 जुलाई तक होगी मुख्य परीक्षा

जेपीएससी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) अब 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित होगी. इससे पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को प्रस्तावित थी. आयोग के अनुसार इस परीक्षा में 2204 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

बैकलॉग परीक्षाओं का भी जारी हुआ कार्यक्रम

जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-06/2026) का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को किया जाएगा. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) का आयोजन 1, 2 और 3 अगस्त को होगा.

JSSC परीक्षा से टकराव के कारण लिया गया फैसला

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा की पहले घोषित तिथियां JSSC की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा से टकरा रही थीं. इससे दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कठिनाई हो रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है.

तिथियों में बदलाव की संभावना भी रखी गई

जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें...

हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा

स्टोन क्रशर की हैवी ब्लास्टिंग से दरक रही घरों की दीवारें, हरकत में आया खनन विभाग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >