JMM X Account Hack: झामुमो का ‘एक्स’ हैंडल हैक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिये जांच के आदेश

JMM X Account Hack: झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक एक्स हैंडल को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी. उन्होंने झारखंड पुलिस से जल्द मामले की जांच करने की बात कही. साथ ही XCorpIndia को भी मामले में संज्ञान लेने को कहा है.

JMM X Account Hack: झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ हैक हो गया है. इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी है. उन्होंने झारखंड पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है.

सीएम ने दी मामले की जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है. झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे.” सीएम ने XCorpIndia से भी इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है.

बता दें कि झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से आधी रात के करीब एक गिलहरी की अजीब सी फोटो शेयर की गयी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर असामाजिक तत्वों ने ही शेयर की होगी. हालांकि, सीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिये हैं.

यह भी पढ़ें खुशखबरी: झारखंड में 1 सितंबर से लागू होगी नयी उत्पाद नीति; ऑडिट के बाद 500 शराब दुकानों में शुरू हुई बिक्री

यह भी पढ़ें Shravani Mela: जानिए मेले में क्या है सस्ता और क्या महंगा, 80 रुपये में भरपेट खाना और पेड़ा 360 रुपये किलो, देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें Heavy Rain Alert: झारखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >