Land Scam Case: हेमंत सोरेन की जमानत पर झामुमो की पहली प्रतिक्रिया - जय संविधान, कांग्रेस बांटेगी मिठाई

Hemant Soren को जमानत मिलने के बाद झामुमो ने पहली प्रतिक्रिया दो शब्दों में दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पार्टी ने लिखा- जय संविधान.

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पहली प्रतिक्रिया दो शब्दों में दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पार्टी ने लिखा- जय संविधान.

हेमंत सोरेन के आवास पर बांटी गई मिठाइयां

इस कमेंट के साथ हेमंत सोरेन की बड़ी दाढ़ी वाली फोटो है, जिसके पीछे एक शेर दहाड़ रहा है. झामुमो की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने भी हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता जताई है. हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हेमंत सोरेन के आवास पर मिठाइयां बांटी गई. झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

दीपक बिरुवा बोले- आपकी लड़ाई रंग लाई मेरे भाई हेमंत सोरेन

झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- सत्यमेव जयते!! जय जोहार मेरे भाई हेमंत सोरेन. आपकी लड़ाई रंग लाई!!

हफीजुल हसन ने कहा- सत्य कभी भी परास्त नहीं हो सकता

झारखंड सरकार के एक और मंत्री हफीजुल हसन ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन की रिहाई पर प्रसन्नता जताई. कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के इस फैसले ने झूठ की रेत पर तानाशाही ताकतों द्वारा बनाए गए महल को भी ढाह दिया है. सत्य कभी भी परास्त नहीं हो सकता. आज झारखंड हाईकोर्माट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत एवं अभिनंदन है.

सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं

झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो अगला विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के चेहरे पर लड़ेगी.

मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार करेगी झारखंड कांग्रेस

इस बीच, झामुमो की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने भी हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता का इजहार किया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनेगा. दिन में 2 बजे कांग्रेस भवन में मिठाई बांटकर पार्टी अपनी खुशी का इजहार करेगी.

Also Read

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी हलचल, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सुनाया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >