निर्मला सीतारमण के बजट से झामुमो निराश, कहा- झारखंड को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया

JMM on Union Budget 2025: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश आम बजट 2025 पर निराशा व्यक्त की है. कहा है कि इस बजट में झारखंड को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. झामुमो प्रवक्ता ने और क्या-क्या कहा है, यहां पढ़ें.

JMM on Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण के बजट 2025 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने निराशा जतायी है. झामुमो ने कहा है कि इस बजट में झारखंड को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. झामुमो ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में झारखंड के लिए कुछ भी नहीं है. सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि निर्मला सीतारमण के बजट में राज्य और इसके लोगों को ‘पूरी तरह से नजरअंदाज’ किया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी 2025) को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया.

मनोज पांडेय बोले- बजट में झारखंड के लिए कुछ भी नहीं

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है. पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गयी हैं, लेकिन झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है.’ झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन राज्य के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ किया गया है.

झामुमो को थी उम्मीद- 1.36 लाख करोड़ देगी केंद्र सरकार

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपए का भुगतान करेगी, लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है. हम पूछना चाहते हैं कि झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बजट के केंद्र में रहा झारखंड का पड़ोसी राज्य बिहार

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में बिहार केंद्र में रहा. निर्मला सीतारमण ने राज्य के लिए कई घोषणाएं कीं. इनमें मखाना बोर्ड की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना की क्षमता बढ़ाने के लिए सहायता करना शामिल है.

इसे भी पढ़ें

Budget 2025: निर्मला सीतारमण के बजट में झारखंड के लिए क्या?

Budget 2025: शहरों के पुनर्विकास के लिए बजट 2025 में 1 लाख करोड़ रुपए के ‘अर्बन चैलेंज फंड’ की घोषणा

बजट 2025: सबसे ज्यादा 12.76 लाख करोड़ रुपए ब्याज चुकाने पर खर्च, 9 विभागों के बजट से डबल से भी ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >