मिशन असम पर JMM: CM हेमंत का मास्टर प्लान, इन क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने पर जोर

JMM Assam Election 2026: असम के डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का रोडमैप साफ कर दिया है. झामुमो आदिवासी और चाय बागानों वाले क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाने पर जोर दे रहा है. पढ़ें हमारी ये विशेष रिपोर्ट.

JMM Assam Election 2026, रांची: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए, सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. इस दौरान असम के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए अपनी-अपनी राय रखी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

जमीनी पकड़ और आदिवासी कार्ड पर जोर

बैठक में विशेष रूप से असम के उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां आदिवासी और चाय बागान श्रमिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, पार्टी की प्राथमिकता इन वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाना और उनकी क्षेत्रीय पहचान की रक्षा करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, वे सीधे जनता के बीच जाएं और पार्टी की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं.

Also Read: खूंटी बंद का व्यापक असर, मुरहू विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाजार रहे पूरी तरह बंद

एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने एकजुटता, अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया. वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का रोडमैप प्रस्तुत किया.

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस बैठक में मंत्री चमरा लिंडा समेत झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे असम में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

Also Read: सिख दंगा पीड़ितों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गठित हुआ ‘वन मैन कमीशन’, मुआवजे की राह आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >