JMM 4th List: जेएमएम ने जारी की चौथी लिस्ट, चंपई सोरेन के खिलाफ बीजेपी के इस बागी नेता को मैदान में उतारा

JMM 4th List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है. चौथी लिस्ट में पार्टी ने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.

JMM 4th List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट गुरुवार को जारी की. चौथी लिस्ट में जेएमएम ने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. पार्टी ने लिस्ट में सरायकेला से गणेश महली को टिकट दिया है. वहीं खुंटी से रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार बनाया है. गणेश महली बीजेपी के बागी नेता हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ जेएमएम का दामन थामा है. उनका मुकाबला जेएमएम से बीजेपी में आए झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन से होगा. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने लिस्ट जारी की है. इससे पहले बुधवार को जेएमएम ने तीसरी लिस्ट जारी कर पांच प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी.

अबतक चार लिस्ट जारी कर चुका है जेएमएम

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा अबतक चार लिस्ट जारी कर चुका है. जेएमएम ने अपनी पहली लिस्ट मंगलवार तो जारी की थी. इसके बाद पार्टी बुधवार को दो लिस्ट जारी की थी. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने महुआ माझी के नाम पर मुहर लाई थी.राज्यसभा सांसद महुआ माजी रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के सीपी सिंह से होगा.

तीसरी लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नाम पर मुहर

अपनी तीसरी लिस्ट में पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई. विधानसभा चुनाव में चमरा लिंडा को बिशुनपुर सीट से पार्टी ने टिकट दिया. वहीं योगेंद्र प्रसाद को गोमिया, सुखराम उरांव को चक्रधरपुर, स्नेहलता कन्डूलना को खूंटी से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. जबकि सिसई से जिगा सुसारण होरो जेएमएम उम्मीदवार हैं.

43 उम्मीदवारों के नाम की हो चुकी है घोषणा

जेएमएम अबतक चार लिस्ट जारी कर चुका है. पार्टी ने 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बता दें, झारखंड में दो चरणो में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी.

बरहेट – हेमंत सोरेन
राजमहल – एमटी राजा
बोरियो – धनंजय सोरेन
महेशपुर – स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा -आलोक सोरेन
नाला – रविन्द्रनाथ महतो
दुमका – बसंत सोरेन
मधुपुर – हफीजुल हसन
सारठ – उदय शंकर सिंह
गाण्डेय – कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह – सुदिव्य कुमार
डुमरी – बेबी देवी
चंदनक्यारी – उमाकांत रजक
टुण्डी – मथुरा प्रसाद महतो
बहरागोड़ा – समीर मोहंती
घाटशिला – रामदास सोरेन
पोटका – संजीव सरदार
जुगसलाई – मंगल कालिन्दी
चाईबासा – दीपक बिरूवा
ईचागढ़ – सबिता महतो
मझगांव – निरल पूर्ति
मनोहरपुर – जगत मांझी
खरसावां – दशरथ गागराई
तमाड़ – विकास गुंडा
तोरपा – सुदीप गुड़िया
गुमला – भूषण तिर्की
लातेहार – वैद्यनाथ राम
गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
जमुआ – केदार हाजरा
भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
सिमरिया – मनोज चन्द्रा
सिल्ली – अमित महतो
बरकट्ठा – जानकी यादव
धनवार – निजामुद्दीन अंसारी
लिट्टीपाड़ा – हेमलाल मुर्मू
बिशुनपुर – चमरा लिंडा
गोमिया – योगेंद्र प्रसाद
चक्रधरपुर – सुखराम उरांव
खूंटी – स्नेहलता कन्डूलना
सिसई – जिगा सुसारण होरो
सरायकेला- गणेश महली
खुंटी – रामसूर्य मुंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >