कुड़मी आंदोलन से 1932 खतियान तक: MLA जयराम महतो की बेबाक राय, 13 दिसंबर को देखें पूरा पॉडकास्ट

Jairam Mahto: JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने प्रभात खबर डिजिटल से खास बातचीत में कुड़मी आंदोलन, एसटी दर्जा, 1932 आधारित स्थानीय नीति, भाषाई आंदोलन और मइयां सम्मान योजना पर अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने आगामी बंगाल चुनाव में JLKM की ओर से उम्मीदवार उतारने की बात भी कही. पूरा पॉडकास्ट 13 दिसंबर शाम 7 बजे प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर देखें.

Jairam Mahto: JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो अपने अलग और बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वे कुड़मी समाज द्वारा बुलाये गये रेल टेका आंदोलन में शामिल हुए थे और कुड़मी समाज द्वारा एसटी का दर्जा की मांग का खुलकर समर्थन किया था. हाल ही में JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक ने प्रभात खबर डिजिटल के साथ खास बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखी. जयराम ने इस बातचीत में मंईयां सम्मान योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ साथ 1932 आधारित खतियान नीति, भाषाई आंदोलन के बारे में भी अपनी राय दी. जयराम महतो ने इस दौरान आगामी बंगाल चुनाव में JLKM की तरफ से प्रत्याशी उतारने की भी बात कही. डुमरी विधायक के इस पॉडकास्ट 13 दिसंबर को शाम 7 बजे प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल @prabhatkhabartv पर प्रसारित होगा.

Also Read: पुणे के ISIS मॉड्यूल और टेरर फंडिंग की जांच के लिए NIA की टीम हजारीबाग में, ATS के साथ मिलकर की छापामारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >