Wrestling: सीनियर नेशनल कुश्ती में झारखंड के अमित ने जीता रजत

शनिवार को झारखंड के पहलवान अमित कुमार गोप ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता.

रांची. बेंगलोर में छह से आठ दिसंबर तक सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. शनिवार को झारखंड के पहलवान अमित कुमार गोप ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता. इन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने शुभाशीष दिया. इनके अलावा संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी. अमित के रजत पदक जीतने पर झारखंड कुश्ती संघ की ओर से 25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >