Hockey: झारखंड महिला हॉकी टीम सिकंदराबाद गयी

14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 26 नवंबर से छह दिसंबर तक सिकंदराबाद में किया जा रहा है.

रांची. 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 26 नवंबर से छह दिसंबर तक सिकंदराबाद में किया जा रहा है. इसमें शामिल होने के लिए झारखंड की बालिका जूनियर हॉकी टीम शनिवार को सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई. टीम में श्रुति कुमारी, पुष्पा मांझी, शिवानी खलखो, गुलजन कुमारी, सुगन सांगा, पुष्पा डांग, एस्तेर होरो, रजनी बारला, जमुना कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, रीनी कुल्लू, फूलमनी हेमरोम, लियोनी हेमरोम, संगीता कुमारी, स्नेहलता बारला, थेक्ला होरो, सुकरमनी मुंडू व प्रीति बारला शामिल हैं. पूरी टीम को हॉकी झारखंड के अध्यख भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >