झारखंड में कमजोर रहा मानसून, 24 घंटे में हुई मात्र 0.8 मिमी वर्षा

Jharkhand Weather Update today 29 september: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान महज 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसकी वजह यह रही कि राज्य में मानसून कमजोर रहा. सबसे ज्यादा 16.6 मिलीमीटर वर्षा घाटशिला में हुई. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. मौसम का ताजा अपडेट यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. इसकी वजह से बहुत कम वर्षा हुई. राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 16.6 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में दर्ज की गयी. इस दौरान घाटशिला के अलावा डुमरी ब्लॉक, गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर एयरपोर्ट, जमशेदपुर, गारू, गुड़ाबांधा, डाल्टेनगंज, रांची एयरपोर्ट, बानो सिमडेगा केवीके और पंचेत में वर्षा हुई.

पाकुड़ का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा

इस दौरान संताल परगना के पाकुड़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो राज्य में सर्वाधिक था. लातेहार का न्यूनतम तापमान पूरे झारखंड में सबसे कम रहा. लातेहार का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बीच वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया.

2 दिन में अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. सोमवार 29 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में 84 फीसदी कम बरसा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 5.0 मिलीमीटर से 84 फीसदी कम है. उधर, झारखंड में इस मानसून के सीजन में अब तक 18 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है. 1 जून से 29 सितंबर तक 1018.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा कहा जाता है, लेकिन इस बार अब तक 1199.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

निषेधाज्ञा के बावजूद दिशोम बैसी की बैठक, बिहार, बंगाल और ओडिशा से आये मांझी हड़ाम, नायकी, गोड़ैत व धर्मगुरु

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल

घाटशिला उपचुनाव 2025 के लिए वोटर लिस्ट जारी, 27 दिन में जुड़े 4,456 नये मतदाता, बोले के रवि कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >