झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, 25 नवंबर से बढ़ेगी कनकनी! जानें कल के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 23 अगस्त को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 25 नवंबर से तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. बीते 24 घंटे में गुमला में 10.09 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया.

Jharkhand Weather Forecast, रांची: झारखंड में 23 नवंबर को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

25 नवंबर से तापमान में गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में कई इलाकों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी है, हालांकि इसकी संभावना बहुत कम. अगले 2-3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. इसके बाद 25 नवंबर से तापमान में गिरावट होगी. जिससे ठंड बढ़ेगी. सबसे अधिक तापमान चाईबासा 30 डिग्री से. दर्ज किया गया. जबकि गुमला में 10.09 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: हजारीबाग में तस्दीक शिविर 8 महीने से ठप, कागजात अटके… रैयत परेशान, बंदोबस्त विभाग पर उठ रहे सवाल

तेज बारिश की संभावना कम

ठंड से परेशान लोगों के लिए यह हल्की राहत लेकर आएगा. तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की आवाजाही और हल्की फुल्की बौछारें मौसम को सुहावना बना सकती हैं. किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद है. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहें. फिलहाल, राज्य में किसी बड़े अलर्ट की आवश्यकता नहीं बताई गई है.

Also Read: झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव, गिरिडीह-गुमला में दो को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >