Jharkhand Weather: झारखंड में 11, 12, 13, 14, 15 और 16 जून को झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD का अलर्ट
Jharkhand Weather Today: भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं तो आपके लिए राहत की खबर है. झारखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. 16 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है. फिलहाल मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 जून तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
16 जून तक बारिश की संभावना
झारखंड में 16 जून तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 11, 12, 13, 14, 15 और 16 जून को राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मेघ गर्जन भी होगा. इसके साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस बाबत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.