Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 5 दिन तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम के बदले मिजाज के कारण गर्मी से राहत मिली है. 31 मई तक मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को तेज हवाओं के झोंके के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. गर्मी से राहत है. कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चल रही हैं. मेघ गर्जन भी हो रहा है. बारिश और हवा के कारण तापमान लगातार गिर रहा है. रविवार को चार जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. शेष सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मई महीने में कई वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है. आज सोमवार को तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 31 मई तक राज्य में बारिश से मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है.

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड


राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को बोकारो, धनबाद और लोहरदगा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. लातेहार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

ये भी पढ़ें: Om Birla: आतंकी वारदात पर ऑपरेशन सिंदूर की तरह मिलेगा जवाब, ढाई दशक में बनाएं विकसित भारत, स्टील सिटी में बोले ओम बिरला

28 मई को रांची का तापमान 30 डिग्री से नीचे गिरने का अनुमान


मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 28 मई को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होगा. 28 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 29 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड की ‘लंका’ में आज भी हैं रावण और विभीषण, त्रेतायुग से इस गांव का क्या है कनेक्शन?

31 मई तक झारखंड में तेज हवा, बारिश और गर्जन


मौसम केंद्र के अनुसार अभी राजधानी रांची सहित करीब-करीब पूरे राज्य में 31 मई तक तेज हवा, बारिश और गर्जन हो सकता है. कोल्हान में कई स्थानों पर हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Best Tourist Places In Jharkhand: सुग्रीव गुफा, जहां भीषण गर्मी में शिमला की तरह लगेगा कूल-कूल, यहां पधारे थे भगवान श्रीराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >