झारखंड के तापमान में उछाल, लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें कैसा है मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के तापमान में उछाल ने लोगों को ठंड से राहत दी है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी.

Jharkhand Weather: झारखंड के तापमान में उछाल के बाद कनकनी भरी ठंड से लोगों को राहत मिली है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार (30 जनवरी 2025) को झारखंड का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उच्चतम तापमान 31.7 डिग्री हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. 3 दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है.

रांची का तापमान 2.9 डिग्री बढ़कर हुआ 27.5 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह 12.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है.

जमशेदपुर के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 14.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. लौहनगरी जमशेदपुर का उच्चतम पारा सामान्य से 2 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक हो गया है.

डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड

डाल्टेनगंज के उच्चतम पारा में 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गई है. यहां का उच्चतम तापमान 29.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है. वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि हुई है. आज यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम

बोकारो में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन यहां का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है. बोकारो में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 27.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

चाईबासा में उच्चतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक

चाईबाास में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और यह आज सामान्य तापमान के बराबर ही है. अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ है. यहां का उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य के बराबर है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सरायकेला-खरसावां का उच्चतम तापमान सबसे अधिक

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात करें, तो राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा जिले में दर्ज किया गया. चतरा का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा और सरायकेला का उच्चतम तापमान 31.7 डिग्री सेंटीग्रेड.

इसे भी पढ़ें

30 जनवरी को 14.2 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां जानें

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल के यूसुफ ने किया ये खेल

एमएस धोनी समेत झारखंड में कितने लोग साल में एक करोड़ या उससे अधिक कमाते हैं?

लापता बच्ची का शव मिलने से गिरिडीह के घाघरा में सनसनी, गांवा-पटना रोड जाम, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >