रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो का तापमान गिरा, आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि 6 जून को झारखंड के पूर्वी एवं इससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से 6 जून के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

Jharkhand Weather: रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से भी नीचे आ गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. इसके बाद झारखंड और दक्षिण बिहार का चक्रवात ट्रफ में समा गया.

अब बदलने वाला है झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने कहा है कि अब झारखंड का मौसम बदलने वाला है. उन्होंने बताया कि उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवात मौजूद है. वहीं, एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से पूर्वोत्तर बांग्लादेश होते हुए ओडिशा, झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों से गुजर रहा है. इसके असर से अधिकतम तापमान में अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो सकती है.

रांची समेत 17 जिलों में हो सकती है वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि 6 जून को झारखंड के पूर्वी एवं इससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से 6 जून के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल

अभिषेक आनंद ने बतााय कि 6 जून 2025 को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

  1. रांची
  2. खूंटी
  3. सरायकेला-खरसावां
  4. पश्चिमी सिंहभूम
  5. पूर्वी सिंहभूम
  6. रामगढ़
  7. बोकारो
  8. हजारीबाग
  9. कोडरमा
  10. गिरिडीह
  11. धनबाद
  12. देवघर
  13. जामताड़ा
  14. दुमका
  15. गोड्डा
  16. पाकुड़
  17. साहिबगंज

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 4 महानगरों से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें 6 जून को आपको कितने में मिलेगा रसोई गैस

मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन

Hemant Soren Gift: रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >