Jharkhand Weather: झारखंड में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से होगा सक्रिय

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले दो दिनों तक फिर सर्दी सितम ढाएगी. दो से चार डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. तीन-चार दिनों तक झारखंड में इसका असर रहेगा.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में अगले दो दिनों तक फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मंगलवार शाम से ही हवा की गति तेज हो गयी है और आसमान साफ हो गया है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. 11 जनवरी से एक बार फिर बादल छा सकते हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. तीन-चार दिनों तक इसका असर रहेगा. 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर 11 जनवरी से तीन-चार दिनों तक झारखंड में रहेगा.

पलामू और कोल्हान में घने कोहरे को लेकर अलर्ट


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पलामू और कोल्हान प्रमंडल में घना कोहरा हो सकता है. इसको लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. साथ ही लोगों को इससे सतर्क रहने को कहा गया है. राजधानी और आसपास के इलाकों में भी कोहरे का असर रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान बुधवार से शुक्रवार तक 10 डिग्री सेसि नीचे जा सकता है. इस दौरान हवा की गति भी सामान्य से थोड़ी तेज रहेगी. शुक्रवार के बाद बादल छाये रह सकते हैं, जिसके बाद तापमान थोड़ा चढ़ सकता है.

कोहरे के कारण एक दर्जन फ्लाइट देर से पहुंची रांची


राजधानी रांची में मंगलवार को कोहरे के असर विमान सेवाओं पर पड़ा. विभिन्न एयर लायंस की फ्लाइट आधा से डेढ घंटा विलंब से रांची आयी. इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8.20 बजे की जगह सुबह 9.20 बजे, इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:26 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह दोपहर 12:20 बजे पहुंची.

कोहरे के कारण लेट पहुंचीं फ्लाइट्स


इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 6152) सुबह 11:55 बजे की जगह दोपहर 1.05 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 7:25 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 2093) शाम 5:25 बजे की जगह शाम 6.45 बजे, इंडिगो की अहमदाबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 6493) शाम 5:45 बजे की जगह शाम 6.15 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 7.05 बजे, इंडिगो की भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट (6 ई 7361) शाम 6:30 बजे की जगह शाम 6.55 बजे, इंडिगो की चेन्नई-रांची फ्लाइट (6 ई 6113) शाम 6:35 बजे की जगह शाम 7.30 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह शाम 7.30 बजे रांची पहुंची.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड के इन इलाकों में कल छाया रहेगा घना कोहरा, रांची का पारा फिर जा सकता है 10 डिग्री के नीचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >