Jharkhand Weather: रांची में शुरू होगा बारिश का दौर, नवरात्र के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू होगा. नवरात्र के दौरान कई दिन बारिश होगी. इसके साथ ही ठंड का एहसास भी होने लगेगा.

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इसके बाद नवरात्र के दौरान कई दिनों तक बारिश होती रहेगी. इसके साथ ही आपको ठंड का एहसास भी होने लगेगा. खासकर राजधानी रांची में. मौसम के बारे में सबसे सटीक पूर्वानुमान जारी करने वाली भारत सरकार की संस्था भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. आइएमडी ने कहा है कि इस सप्ताह में रांची में 66.8 मिलीमीटर वर्षा होने की उम्मीद है. आइए, आपको बताते हैं कि अगले 5 दिन का रांची का मौसम कैसा रहने वाला है.

रांची में आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (3 अक्टूबर) को रांची में बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. इस दिन जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. अधिकतम आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 58 प्रतिशत रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने कहा है कि बादलों के घनत्व का मान 7 रह सकता है. इसलिए उम्मीद है कि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

शुक्रवार से रांची जिले में शुरू होगी बारिश

शुक्रवार (4 अक्टूबर) को झारखंड की राजधानी रांची में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दिन रांची का उच्चतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह रहेगा, ऐसा अनुमान है. अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 57 प्रतिशत रह सकता है. 9.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं भी चल सकतीं हैं. आसमान में बादल छाया रह सकता है, क्योंकि बादल आवरण (ऑक्टा) की रीडिंग 4 रह सकती है.

हल्की बारिश से घटेगा रांची का तापमान

शनिवार (5 अक्टूबर) को रांची में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि 5 अक्टूबर को 2.6 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत रह सकता है. 7.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकतीं हैं. हालांकि, इस दिन आसमान साफ रहेगा.

6 अक्टूबर को रांची जिले में हो सकती है 16.7 मिलीमीटर वर्षा

रविवार (6 अक्टूबर) को रांची में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है. इस दिन 16.7 मिमी वर्षा हो सकती है. वर्षा की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी और इसके 31.1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान में हालांकि मामूली वृद्ध होगी और यह 21.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा. अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रह सकता है. उत्तरी-पूर्वी हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

7 अक्टूबर को रांची में चलेगी पुरबैया, लेकर आएगी ठंड

सोमवार (7 अक्टूबर) को रविवार से अधिक वर्षा होगी. रांची में 46.7 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान घटकर 29.5 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 22.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत रहने की संभावना है. 9 किलोमीटर की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी, ऐसा अनुमान है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में 3-4 डिग्री तक बढ़ने वाला है तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरा हाल..

Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब तक हैं बारिश के आसार?

Jharkhand Weather: एक दिन में 6 येलो अलर्ट, देवघर समेत 19 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >