Jharkhand Weather: लोकसभा चुनाव के बीच खूंटी समेत इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लोकसभा चुनाव के बीच मौसम विभाग ने खूंटी समेत झारखंड के आधा दर्जन से अधिक जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा, आप भी पढ़ें.

लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव 2024 के लिए झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खूंटी, बोकारो समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather: खूंटी में बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार (13 मई) को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि खूंटी जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकतीं हैं.

मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश की जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने इसके पहले बोकारो, चतरा, गढ़वा, पलामू, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के बीच बारिश की चेतावनी जारी की थी. कहा कि मौसम को देखते हुए लोग सावधान और सतर्क रहें. मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. बारिश की स्थिति में पेड़ के नीचे शरण न लें.

खराब मौसम के दौरान किसानों को खेतों में न जाने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे खेतों में न जाएं. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों की ओर जाएं, क्योंकि तेज हवाओं के झोंके के साथ उपरोक्त जिलों में बारिश तो होगी ही, कई जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

धीरे-धीरे बढ़ेगा झारखंड का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. 14 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद 15 से 18 मई तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 19 मई को फिर उत्तर-पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

रांची में 15 मई तक छाए रहेंगे आंशिक बादल

राजधानी रांची में 15 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा. 16 मई से आसमान भी साफ हो जाएगा. अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

झारखंड में इन जगहों पर हुई बारिश

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. इस दौरान आंधी भी चली. सबसे ज्यादा 10 मिमी वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में हुई. सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेंटीग्रेड उच्चतम तापमान डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में दर्ज किया गया.

Also Read

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात के आसार

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान, जानें कब होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान फिर 39 डिग्री के पार, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश, फिर 4-5 डिग्री तक गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >