Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद दिन में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है…

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड पड़ने लगी है. मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. रांची स्थित मौसम केंद्र ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. धीरे-धीरे तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है. इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगेगी.

रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

केंद्र ने यह भी कहा है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद दिन में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर जाने का अनुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत
अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने रांची के लिए 22 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा है कि 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 17 नवंबर को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

18 और 19 नवंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

इसी तरह 18 और 19 नवंबर को भी आसमान के साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंल्सियस रह सकता है. 20 नवंबर को भी हालात में बहुत बदलाव के आसार नहीं हैं. इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 21 एवं 22 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: खराब मौसम के कारण Deoghar Airport पर लैंड नहीं कर पायी दिल्ली की Flight
डालटेनगंज का तापमान सबसे ज्यादा

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में मौसम शुष्क ही रहा. उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी डाल्टेनगंज का ही रहा. यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो-थर्मल में का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है, जबकि डाल्टेनगंज में 3.6 डिग्री, चाईबासा में 2.8 डिग्री और जमशेदपुर में 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >