Jharkhand Weather News: क्या गर्मी से मिलेगी राहत, झारखंड के इन इलाकों में होगी अगले 5 दिनों तक बारिश

झारखंड के संथाल समेत कोल्हान इलाके में अगले 5 दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. कई जिलों में तापमान 40 के पार हो चला है

रांची : झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में लू चल रही है. अस्पतालों में हीट वेव (गर्मी) से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर दिख रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के संताल और कोल्हान वाले इलाके में कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है. 22 अप्रैल तक राजधानी में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

रात में भी चल रही गर्म हवा :

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कुछ जिलों में रात में भी राहत नहीं मिल रही है. बोकारो और चाईबासा में रात में भी गर्म हवा चल रही है.

जिलों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

रांची 39.0 25.1

जमशेदपुर 42.8 26.8

डालटनगंज 43.6 25.2

बोकारो थर्मल 40.6 24.1

चाईबासा 41.2 28.4

देवघर 43.6 24.8

गोड्डा 43.9 24.2

साहिबगंज 41.4 24.5

गढ़वा 42.6 23.3

गिरिडीह 41.3 25.5

लू से मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत, तीन छात्र हुए बेहोश

भीषण गर्मी और गर्म हवा का कहर विद्यार्थी सहन नहीं कर पा रहे हैं. हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में शनिवार को दो अलग-अलग मैट्रिक परीक्षा केंद्र में दो विद्यार्थियों‍ को लू लग गयी. इसमें एक छात्र जमाली अख्तर की मौत हो गयी, वहीं दूसरे छात्र मो अलतास (पिता मो रफीक) का सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, गढ़वा के रंका में भी दो विद्यार्थी परीक्षा के दौरान गर्मी के कारण बेहोश हो गये.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >