Jharkhand Weather Forecast: रांची में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य, हल्की बारिश संभव

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान जताया है. रांची में फिलहाल मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा.


Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गरज-चमक होने का अनुमान जताया है. आठ-नौ सितंबर को कुछ स्थानों (विशेषकर पलामू प्रमंडल में) 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है.

3-4 दिनों तक रांची के मौसम में कोई बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. केवल कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र को सक्रिय मान रहा है. इससे जुड़ा साइक्लोनिक सरकुलेशन समुद्र से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है.

उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा साइक्लोनिक सरकुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सरकुलेशन का अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है. मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश अमरापाड़ा (पाकुड़) में हुई. इसके अलावा बोआरिजोर में 14.2, मेहगावन में 12.4, पाकुड़िया में 10.2 और पथरगामा में 10.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ेंं: सुदिव्य कुमार सोनू की मौत का पैनलिस्ट डॉक्टर ने खोला राज, मेडिकल रिपोर्ट सबसे पहले प्रभात खबर के पास

8 सितंबर को तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सात सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. आठ सितंबर को राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. नौ सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला के कुछ स्थानों पर गरज, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. 10 से 12 सितंबर तक भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू, 12 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >