बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का झारखंड पर दिखेगा असर, 16 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 16 जुलाई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों में कहां-कहां बारिश होगी, आज ही यहां पढ़ लें.

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय है. इसका असर 16 जुलाई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा. इस दौरान कई जिलों में बहुत भारी बारिश (120 से 200 मिमी तक) होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश (70 से 110 मिमी तक) बारिश हो सकती है. भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना देखते हुए मौसम केंद्र ने इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. कुछ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है. कुछ जिलों में स्थित सामान्य रह सकती है.

‘14 जुलाई को 4 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश’

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 14 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व राज्य के साथ-साथ मध्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार 15 जुलाई को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather: 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मंगलवार को उत्तर-पूर्वी तक निकटवर्ती मध्य हिस्से में कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

15 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 17 जुलाई के मौसम के मिजाज में कुछ सुधार का अनुमान किया है. 17 से 19 जुलाई तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है.

देर शाम बदला राजधानी के मौसम का मिजाज

रविवार को राजधानी के मौसम का मिजाज अच्छा रहा. दिन भर धूप खिली रही. हल्के बादल भी रहे. पिछले करीब 25 दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों ने राहत महसूस की. देर शाम राजधानी के कई हिस्सों में फिर बारिश शुरू हो गयी है. देर शाम तक राजधानी में बारिश होती रही. दिन में धूप खुलने के कारण अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेसि पार हो गया था.

इन जिलों में 200 मिमी तक वर्षा की आशंका

  • 14 जुलाई : गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम
  • 15 जुलाई : पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग
  • 16 जुलाई : पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा

इन जिलों में 110 मिमी तक हो सकती है वर्षा

  • 14 जुलाई : लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा
  • 15 जुलाई : रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, दुमका
  • 16 जुलाई : बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर

इसे भी पढ़ें

‘राजगीर मॉडल’ पर पलामू में बनेगा झारखंड का पहला टाइगर सफारी

Political Donation: वेदांता ने भाजपा को 400 प्रतिशत अधिक चंदा दिया, कांग्रेस से दोगुना डोनेशन झामुमो को

लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, सभी गुमला के

झारखंड के इस जिले में 3 तस्कर धराये, 18 किलो गांजा और 160 बोतल शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >