Jharkhand Weather: भारी बारिश से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर भरा पानी, कई विमान लेट

Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश की वजह से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर पानी भर गया. फलस्वरूप कई विमानों को उड़ान भरने में देरी हुई.

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची और देश की राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश का असर रांची की विमान सेवा पर भी देखा गया. दिल्ली से रांची आने वाले कई विमान घंटों विलंब से यहां पहुंचे. विमानों के देरी से आने की वजह से रांची से विमानों ने देर से उड़ान भरी.

दिल्ली से 6 विमान देर से रांची पहुंचे

विमान यात्रियों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. दिल्ली से 6 विमान शुक्रवार को विलंब से रांची पहुंचे. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान सुबह 10:20 बजे के स्थान पर 10:41 बजे उड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर दोपहर 2:14 बजे, इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 2:40 बजे के स्थान पर शाम 7:28 बजे उड़ा.

बारिश औरएयर ट्रैफिक के कारण विमानों को हुई देरी

इसी तरह विस्तारा का रांची-दिल्ली के विमान ने विमान दोपहर 3:40 बजे के स्थान पर शाम 4:39 बजे, इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान शाम 5:30 बजे के स्थान पर शाम 6:56 बजे व एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान शाम 6:35 बजे के स्थान पर शाम 7:22 बजे उड़ान भरी. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि बारिश व एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से पहुंचे और गये.

Also Read

Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन से झारखंड में भारी बारिश, रेल पटरी जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून का प्रवेश, रांची में बारिश, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >