Jharkhand Weather: झारखंड में गढ़वा सबसे सर्द जगह, जानें कितना रहा तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. गढ़वा सबसे सर्द जगह रही. गढ़वा का न्यूनतम तापमान कितना रहा, यहां जानें.

Jharkhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद झारखंड में तेज हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया है. पिछले 24 घंटे में गढ़वा में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा में

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 5 दिन में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होने की संभावना है.

झारखंड के इन 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी के मौसम केंद्र ने बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है. रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

Also Read

मौसम विभाग के 150 साल : राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे ‘मौसम दर्पण’ और ‘मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024’ का लोकार्पण

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भी चलेगी शीतलहर, जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >