Weather Today: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से रांची समेत 1 दर्जन जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर का हाल

रांची समेत एक दर्जन जिलों में बारिश होगी और इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी. कोहरा या धुंध भी आसमान में छाएंगे. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने प्रभात खबर को बताया कि राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Western Disturbance|Jharkhand Weather Forecast|समुद्र में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में झारखंड पर दिखेगा. राजधानी रांची समेत एक दर्जन जिलों में बारिश होगी और इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी. कोहरा या धुंध भी आसमान में छाएंगे. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके असर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी. हालांकि, अगले दो-तीन दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में इतनी ही गिरावट आएगी. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री हो जाने का अनुमान है.

रांची का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नवंबर को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. बारिश के बाद जब आसमान साफ होगा, तो ठंड का एहसास अधिक होगा. हालांकि, अभी दो-तीन दिन तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. रांची का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो आज की तारीख के सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ यह 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में हुई वृद्धि

जमशेदपुर की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है. इस तरह यहां का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. दोनों सामान्य से क्रमश: 2.4 डग्री और 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हैं. डालटेनगंज का उच्चतम पारा 32.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 18 डिग्री रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम दर्ज किया गया. साहिबगंज एकमात्र जिला रहा, जहां के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.6 डिग्री की गिरावट आई.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में होने लगा ठंड का एहसास, जानें अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के 23 जिलों का तापमान बढ़ा

झारखंड के बाकी 23 जिलों के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान वृद्धि हुई है. 0.5 डिग्री से लेकर 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. आज का सबसे अधिकतम तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. सबसे कम 0.5 डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि पलामू में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि लोहरदगा में दर्ज की गई. मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >