सावधान! मौसम विभाग ने किया अलर्ट, झारखंड में आज 115 से 204 मिलीमीटर तक हो सकती है वर्षा

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में रविवार (18 अगस्त) को कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. मौसम विभाग ने एक ऐसा अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप नदी के तटवर्ती और शहर के निचले इलाके में रहते हैं, तो आपको और भी चौकन्ना रहने की जरूरत है, क्योंकि रविवार को झारखंड के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने वाली है.

एक दिन में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि 18 अगस्त को झारखंड में कहीं-कहीं सामान्य से ज्यादा नहीं, बल्कि बहुत भारी बारिश हो सकती है. उनके मुताबिक, एक दिन में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है. गरज के साथ आसमानी बिजली भी गिरने की आशंका है.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी ऐसा ही अनुमान जताया है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और भारी वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट दोनों जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी दी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. उन्होंने बताया कि 9 जिलों (पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा) में भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट

उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होगी, ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है. उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी-मध्य एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. इन इलाकों में आसमानी बिजली भी गिर सकती है. इसलिए इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के किन 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट?

गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले में भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 6 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 2 जिलों में 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >