आज शाम इस इलाके में वज्रपात की संभावना, सोमवार को यहां होगी झमाझम बारिश

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची, खूंटी, संताल परगना समेत कई जिलों में सोमवार को वज्रपात के साथ साथ हल्की बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा.

Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से इन दिनों हर रोज मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शनिवार को राजधानी रांची को छोड़कर सिमडेगा, रामगढ़ और संताल परगना में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन हुआ. कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में रविवार शाम को वज्रपात हो सकता है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सोमवार को भी रांची, खूंटी समेत संताल परगना के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

रांची, खूंटी समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सोमवार को देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, खूंटी लोहरदगा, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, इन जिलों के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है.

Also Read: रांची में एक बार फिर मिलेगा एयर शो देखने का मौका! दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

23 अप्रैल से साफ हो जाएगा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंजन में 38.4, बोकारो में 35.1, चाईबासा में 36.8 और राजधानी रांची में 33.7 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा. इसके बाद से अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. दूसरी तरफ, कुछ दिनों पहले हुई ओलावृष्टि से कई किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम में अचानक हुआ बदलाव से उनकी फसल बर्बाद हो गयी है. आम के पेड़ में लगे मंजर भी तेज हवा के कारण झड़ गया.

झारखंड मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >