झारखंड में 16 मार्च को इन इलाकों में हो सकती है बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह है पश्चिमी विक्षोभ है. जो कि 12 मार्च को देश में दस्तक दे चुका है. इस वजह से अगले 24 घंटे में सिक्किम, अरूणाचल, पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है.

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 16 से 18 मार्च तक राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. जानकारी के अनुसार 16 मार्च को उत्तरी-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है. वहीं, 17 और 18 मार्च को कई इलाकों में बारिश की आशंका है. मौसम में इस बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह है पश्चिमी विक्षोभ है. जो कि 12 मार्च को देश में दस्तक दे चुका है. इस वजह से अगले 24 घंटे में सिक्किम, अरूणाचल, पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है. इसका असर झारखंड में कुछ दिनों बाद देखने को मिलेगा. वहीं आज राजधानी रांची में मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मौसम में बदलाव के कारण बढ़ गये हैं सर्दी खांसी के मरीज

बता दें कि मौसम से तेजी से हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में सर्दी-खांसी और गले में दर्द वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मौसमी रोग से पीड़ित 50 से अधिक मरीज हर दिन रिम्स के मेडिसिन ओपीडी में आ रहे हैं. इसलिए बदलते मौसम लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है. खान-पान और जीवनशैली उसी के अनुरूप होनी चाहिए. जरी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >