झारखंड में वर्षा के बाद बढ़ा तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश से तापमान बढ़ गया है. जानें कैसा रहेगा कल का मौसम.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा के बाद सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ आंध्रप्रदेश के तट से 12 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ा. अगले 12 घंटे के दौरान इसके समुद्र में जाकर कमजोर पड़ने की संभावना है.

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में हुई 3.2 मिलीमीटर वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में हुई. यहां 3.2 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया.

रविवार को छाया रहेगा कोहरा या धुंध

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार (22 दिसंबर) को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. मौसम की चेतावनी में कहा गया है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कोहरे की चेतावनी

झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के साथ-साथ धनबाद और गिरिडीह जिले आते हैं. दक्षिणी भागों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले आते हैं. मध्य हिस्से में रांची, खूंटी और गुमला जिले हैं. इन जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

इन 16 जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट

  1. साहिबगंज
  2. गोड्डा
  3. पाकुड़
  4. दुमका
  5. देवघर
  6. जामताड़ा
  7. धनबाद
  8. बोकारो
  9. रामगढ़
  10. रांची
  11. खूंटी
  12. सरायकेला-खरसावां
  13. पूर्वी सिंहभूम
  14. पश्चिमी सिंहभूम
  15. गुमला
  16. सिमडेगा

Also Read

राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता, देखें पहला Video

रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम

हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 युवकों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >