Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत, कई जिलों का तापमान 40 से नीचे, 6 मई से बरसेंगी बूंदे

झारखंड में छह मई से कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. इससे गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है. नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान है.

रांची : झारखंड में राजधानी रांची सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे आ गया है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेसि रहा. वहीं, आज के मौसम में भी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. कल की तरह ही मौसम शुष्क और साफ रहेगा. हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है. रांची के मौसम केंद्र की मानें तो, छह मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान है.

तीन से चार डिग्री नीचे गिरा तापमान

वहीं अगर हम बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि छह मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल व कोयलांचल) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. सात मई को राज्य के करीब-करीब सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

कई हिस्सों में बारिश के आसार

आठ और नौ मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश होने पर राजधानी का तापमान 35 डिग्री सेसि या इससे कम भी हो सकता है. इससे कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आग बरसायेगी लहर, राजधानी रांची के तापमान में आई गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >