Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत, अगले कुछ घंटों में संताल परगना समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

झारखंड के कई इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. देवघर, गुमला और चतरा के कई इलाकों में बारिश संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है.

रांची : राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा. इस दौरान आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. जहां बारिश नहीं भी हुई तो वहां भी बादल छाये रहे. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में संताल परगना व गुमला के कुछ इलाकों में बारिश के साथ मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर अब कमजोर पड़ गया है. हालांकि एक मानसून ट्रफ है जो कि यूपी और बिहार होते हुए पार हो रहा है. इसका असर राज्य के कई इलाकों में देखने को मिला है. जिसका कारण रांची के आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश होने से राजधानी वासियों ने राहत की सांस ली.

गुमला, चतरा और देवघर में हल्की बारिश की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले कुछ घंटों में देवघर, गुमला और चतरा के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ साथ मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन और वज्रपात होने की प्रबल संभावना जतायी गयी है. इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: सरायकेला में मौसम ने मचायी तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर, गिरे पेड़

जारी किया गया गाइडलाइन

खराब मौसम को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी किया गया है. गुमला और संताल परगना के लोगों से इस दौरान सावधान रहने का आग्रह किया गया है. साथ ही साथ बारिश व वज्रपात होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ व बिजली के खंभे के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather: मानसून आने से पहले 18 जिलों में लू का प्रकोप, 20 लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >