Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कल का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather : झारखंड में 30 जनवरी के बाद से मौसम में फिर बदलाव होगा. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

रांची : उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड के सभी जिलों तापमान तेजी से गिरा है. सुबह और शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. वहीं अगर हम कल के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.

30 जनवरी से मौसम में बदलाव संभव

रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 30 जनवरी से मौसम में बदलाव संभव है. तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अभी अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब है. जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज

वहीं अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया. लगातार तापमान में हो रहे बदलाव ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है. अस्पतालों में सर्दी खांसी मरीजों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है. मौसम विज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Also Read: दुर्भाग्य है कि छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को JPSC और JAC के मुद्दे पर घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >