Jharkhand Weather: झारखंड में अभी और सताएगी सर्दी, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली. मौसम विभाग ने कहा है कि नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. मौसम अपडेट यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी और सर्दी सताएगी. 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके असर से झारखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सर्दी और बढ़ जाएगी. झारखंड में बुधवार को सुबह कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. आने वाले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड काफी बढ़ जाएगी. इसके बाद 2-3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

9 से 12 जनवरी तक झारखंड में सुबह में रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि 9, 10, 11 और 12 जनवरी को कुछ जगहों पर सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है. 11 और 12 जनवरी को आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक दो जगहों पर बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री

मौसम केंद्र के मुताबिक, कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रहा. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड और चाईबासा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डाल्टेनगंज में मामूली बारिश हुई.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में छाया रह सकता है घना कोहरा

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • देवघर
  • दुमका
  • गोड्डा
  • साहिबगंज
  • पाकुड़

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत

मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने दी आंदोलन की धमकी, देखें Video

मंत्री जी, पापा कैंसर को कैंसर है, बेहतर इलाज करा दीजिए, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से युवती की गुहार

रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची

8 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >