Jharkhand Weather: नये साल के दिन बदलेगा मौसम, इन इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में नये साल के दिन कोहरा छाया रहेगा. तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी.

रांची : झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया. सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही है. मौसम विभाग की माने तो 1 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. राज्य के उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. लेकिन तापमान में गिरावट होगी. ठंड बढ़ेगी.

न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की हो सकती है गिरावट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले एक से दो दिन तक न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. रांची समेत कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है. सोमवार को भी राजधानी रांची के साथ डालटनगंज और जमशेदपुर का न्यूनतम पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. उसी तरह जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 और डालटनगंज का तापमान 16 डिग्री सेल्सयस के आसपास रहा.

बदल सकता है मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में फिर से दिखेगा. 5 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन जनवरी के पहले हफ्ते में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा.

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है. अब उत्तर से ठंडी हवा आ रही है. वहां पर बर्फबारी हो रही है. अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. राज्य के उत्तरी भागों में सुबह में कोहरा छाया रह सकता है.

अभिषेक आनंद, मौसम केंद्र प्रभारी

Also Read:Weather Forecast: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, दिल्ली में शीतलहर, जानें 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यूपी-बिहार-झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >