Jharkhand Weather Update: रांची और डालटेनगंज का गिरा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
8:50 PM. 5 Jun 23 8:50 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather Updates: रांची और डालटेनगंज का गिरा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राजधानी रांची और डालटेनगंज में पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में क्रमश: 0.1 और 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची में आज का तापमान 38.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि डालटेनगंज में 41.8 डिग्री और जमशेदपुर में 41.4 डिग्री.

अन्य शहरों का उच्चतम तापमान

  • बोकारो में 39.4 डिग्री सेंटीग्रेड

  • देवघर में 42.5 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गढ़वा में 40.7 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गिरिडीह में 40.2 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गोड्डा में 43.4 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 36.0 डिग्री सेंटीग्रेड

  • हजारीबाग में 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड

  • खूंटी में 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लातेहार में 38.8 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लोहरदगा में 36.3 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पाकुड़ में 41.7 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रामगढ़ में 39.6 डिग्री सेंटीग्रेड

  • साहिबगंज में 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सिमडेगा में 39.7 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पश्चिमी सिंहभूम में 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड

7:12 PM. 5 Jun 23 7:12 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: खूंटी में 6.5 मिमी हुई बारिश, इतना गिरा तापमान

राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में 6.5 मिलीमीटर वर्षा के बाद तापमान में 0.4 डिग्री कि गिरावट दर्ज की गयी. खूंटी का तापमान आज 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

2:52 PM. 5 Jun 23 2:52 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: गुमला और जामताड़ा में बारिश के आसार

मौसम केंद्र ने अभी-अभी बताया कि गुमला और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. साथ ही जिले के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. इस हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटे होगी. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

2:52 PM. 5 Jun 23 2:52 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देवघर, दुमका और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में कुछ देर में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. साथ ही जिले के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. इस हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटे होगी. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

11:51 AM. 6 Jun 23 11:51 AM. 6 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: 9 और 10 जून को पूरे राज्यभर में लू का अलर्ट

अब तक झारखंड में 9 जून तक लू का अलर्ट था, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 10 जून को भी पूरे राज्य में लू चलेगी. 9 और 10 जून के लिए विभाग ने पूरे राज्यभर में लू का अलर्ट जारी किया है.

2:52 PM. 5 Jun 23 2:52 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: 8 और 9 जून इन जिलों को छोड़ पूरे राज्य में लू का अलर्ट

वहीं दूसरे मैप में मौसम केंद्र रांची ने 8 और 9 जून के लिए लू अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले छोड़कर 8 और 9 जून को पूरे राज्य में लू चलेगी.

11:51 AM. 6 Jun 23 11:51 AM. 6 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: 5 से 8 जून तक इन जिलों में लू का अलर्ट

रांची स्थित मौसम केंद्र ने मैप जारी कर लू को लेकर चेतावनी जारी की है. नीचे दिए मैप में आप देख सकते हैं कि 5 से 8 जून तक विभाग ने देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की है.

11:51 AM. 6 Jun 23 11:51 AM. 6 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: झुलस रहा है झारखंड, 6 से 9 जून तक लू का अलर्ट

मौसम केंद्र ने 6 से 9 जून तक पूरे झारखंड में अलर्ट जारी किया है. हालांकि, संताल परगना में आज से लू का पूर्वानुमान है. भीषण गर्मी में पूरा झारखंड झुलस रहा है. राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है. कई जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है.

12:31 PM. 5 Jun 23 12:31 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: आज आसमान में छाए रह सकते हैं बादल, बारिश की संभावना नहीं

कल से पूरे राज्य में हीट वेव देखने को मिलेगा. हालांकि, आज, 5 जून को रांची समेत कई जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि बादल गरज भी सकते हैं. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है.

12:31 PM. 5 Jun 23 12:31 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: चेतावनी! पूरे राज्य में छह से आठ जून तक चलेगी लू

झारखंड के लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलनेवाली है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि छह से आठ जून तक पूरे राज्य में लू चलेगी. इसको लेकर मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है. इससे पूर्व पांच जून को संताल परगना में लू चल सकती है. रविवार को भी राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब रिकार्ड किया गया. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान है कि नौ जून के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है. कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

12:31 PM. 5 Jun 23 12:31 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: बढ़ते तापमान से झुलस रहा है पलामू

लगातार बढ़ते तापमान से पलामू झुलस रहा है. मुख्यालय मेदिनीनगर भी इससे अछूता नहीं है. 10 बजते-बजते सड़के सुनसान हो जा रही है, बाहर सिर्फ वे ही नजर आते है जिनको जरूरी काम हो. बता दें कि पलामू राज्य के सबसे गर्म क्षेत्रों में है.

12:31 PM. 5 Jun 23 12:31 PM. 5 Jun

Jharkhand Weather LIVE Updates: झारखंड में लगातार बढ़ रहा पारा, कई जिलों का अधिकतम तापमान 43 के पार

झारखंड में सूर्य की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान अब 43 डिग्री सेसि तक पहुंच गया है. वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी कमोबेश 40 डिग्री सेसि या इससे ऊपर है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >