Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज चलेगा हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में आज हीट वेव चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि धीरे धीरे पूरे राज्य का तापमान बढ़ने की संभावना है.

रांची : झारखंड में साइक्लोन का असर खत्म हो गया है. इस वजह से राज्य में आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं है. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन जो बंगाल की खाड़ी में बना हुआ था अब उसका न के बराबर दिखेगा. यही कारण है कि आज राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के साथ साथ संताल परगना के कुछ इलाकों में तो हीट वेव चलने की संभावना है. इसे लेकर बकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने तो यह भी कहा कि राजधानी रांची के उच्चतम एवं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. उच्चतम तापमान 18 मई तक बढ़कर 40 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है. लोग इस दौरान खासकर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें. वहीं पूरे झारखंड के मौसम की बात करें तो तकरीबन सभी जिलों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में वृद्धि का अनुमान है. हालांकि इस दौरान 20 और 21 मई को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

साहिबगंज में बढ़ने लगी गर्मी, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से दोपहर 3 बजे तक आकाश में बादल छाया रहा. मौसम की बात करें तो गर्मी अधिक नहीं थी. लेकिन कल से प्रतिदिन एक डिग्री पारा बढ़ते चले जाने जानी संभावनाएं हैं. चार-पांच दिनों तक जिलेवासियों को गर्मियों से राहत नहीं मिलने जा रही है.

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ बीके मेहता ने बताया कि साहिबगंज में 15 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, 16 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान एमएम, 27 डिग्री, 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री एवं 18 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. वहीं 18 मई तक बारिश होने की कोई संभावनायें नहीं है. वहीं मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather : आज से बढ़ेगा तापमान, फिर सतायेगी गरमी, जानें संताल परगना में कब होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >