सावधान! इस दिन से पड़ेगी धुंध और ठंड की डबल मार, जानें आज का वेदर अपडेट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिनों तक शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह-शाम हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर तक ठंड में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. कई जिलों में सुबह-शाम हल्की धुंध और आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं. दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि रात की ठंड लगातार बढ़ रही है.

28 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण रात व सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति 28 नवंबर तक बनी रह सकती है.

Also Read: सरायकेला में तेज रफ्तार का विरोध करने वाला ही बना हादसे का शिकार, घर पर चढ़ा हाइवा, बाप-बेटी की गयी जान

26 से 28 नवंबर : रात का पारा और लुढ़केगा

पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 नवंबर के बीच रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. कई स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है. ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर शहरों की तुलना में ज्यादा महसूस होगा. वहीं, आज से 25 नवंबर तक मौसम में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. दिन भर शुष्क मौसम और सुबह हल्की धुंध रहने के संकेत हैं.

बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की सलाह दी है. सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है.

Also Read: मुंबई में चमका झारखंड की बेटी पूजा का हुनर, आमिर खान भी हो गए मुरीद!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >