झारखंड : एक दिन में इतना बरसा मानसून, देश में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा जिले के भवनाथपुर में

वापसी से पहले झारखंड में झूमकर बरसा मानसून. इतनी बारिश हुई कि जगह-जगह पानी भर गया. ऐसा लग रहा था मानो यह कोई नदी है. कई जगहों पानी का वेग इतना तेज था कि लोग उसे पार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे.

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई, तो कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई. वापसी से पहले झारखंड में झूमकर बरसा मानसून. सूबे में सबसे ज्यादा वर्षा गढ़वा जिले के भवनाथपुर में रिकॉर्ड की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार (2 अक्टूबर) को बताया कि गढ़वा जिले के भवनाथपुर में सबसे ज्यादा 191.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. पूरे झारखंड में सामान्य बारिश की तुलना में 701 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. कम से कम पांच स्टेशनों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है. गढ़वा के भवनाथपुर के बाद लातेहार जिले के सरयू में 130 मिलीमीटर, हजारीबाग जिले के हजारीबाग डीवीसी में 126 मिलीमीटर, गढ़वा के केतार में 120 मिलीमीटर और गढ़वा के ही बरडीहा में 114.2 मिलीमटर वर्षा हुई है. राजधानी रांची की बात करें, तो बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (बीएयू) कांके में सबसे ज्यादा 84.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. चतरा के सिलाईचक में 98.5 मिलीमीटर, गढ़वा के मझगांव में 94.6 मिलीमीटर, गिरिडीह के पालगंज में 94.4 मिलीमीटर और गढ़वा के बड़गड़ में 93 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

किस स्टेशन पर हुई कितनी बारिश

हजारीबाग जिले के हेंदीगिर में 92.6 मिलीमीटर, भुरकुंडा में 91 मिलीमीटर, गढ़वा के सगमा और नगरउंटारी में क्रमश: 86.5 मिलीमीटर और 84.4 मिलीमीटर, बोकारो के फुसरो में 82.8 मिलीमीटर, हजारीबाग के कोनेर डीवीसी में 76.6 मिलीमीटर, बोकारो के बोकारो थर्मल में 75.6 मिलीमीटर, पलामू के पलामू एडब्ल्यूएस में 75.5 मिलीमीटर, गढ़वा के धुरकी में 72.5 मिलीमीटर, बोकारो के चंद्रपुरा में 68 मिमी, रामगढ़ के रामगढ़ एडब्ल्यूएस में 67.5 मिमी, लोहरदगा के लोहरदगा एडब्ल्यूएस में 67 मिमी और गुमला जिले के भरनो में 65.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

Also Read: आ गया दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई का वक्त, झारखंड से गुजर रहा ट्रफ, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

झारखंड के किस जिले में कितनी हुई वर्षा|Rain in Jharkhand

अगर जिलों की बात करें, तो बोकारो जिला में सबसे ज्यादा 130.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है. चतरा जिले में 125 मिमी, देवघर में 42.9 मिमी, धनबाद में 96.2 मिमी, दुमका में 28.6 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 34.5 मिमी, गढ़वा में 105.2 मिमी, गिरिडीह में 98.8 मिमी, गोड्डा में 16.6 मिमी, गुमला में 45.1 मिमी, हजारीबाग में 84.6 मिमी, जामताड़ा में 52.4 मिमी, खूंटी में 55 मिमी, कोडरमा में 63.5 मिमी, लातेहार में 79 मिमी, लोहरदगा में 98.8 मिमी, पाकुड़ में 17 मिमी, पलामू में 59.3 मिमी, रामगढ़ में 96.7 मिमी, रांची में 88.2 मिमी, साहिबगंज में 31.6 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 26.2 मिमी, सिमडेगा में 21.6 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम में 18 मिमी वर्षा हुई.

Also Read: PHOTOS: झारखंड की किसी नदी या गांव का नहीं, ये रांची का नजारा है, एक दिन की बारिश में डूब गई राजधानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >