झारखंड SIR: 63.24 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

झारखंड में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 63.24 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। त्रुटि पाए जाने पर इआरओ स्तर पर सुनवाई होगी।

Jharkhand Voter List SIR: राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अब बड़े पैमाने पर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के कुल 63,24,116 मतदाताओं को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (इआरओ) स्तर से नोटिस जारी किये जायेंगे. इन मामलों का सत्यापन सुनवाई और दस्तावेजों के आधार पर किया जायेगा.

प्रमुख आंकड़ेसंख्या
ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाता2,21,01,249
नोटिस पाने वाले मतदाता63,24,116
नो-मैपिंग वाले मतदाता14,03,205
जनांकिकीय सम-प्रविष्टि (DSE) वाले मतदाता3,65,684
तार्किक विसंगति वाले मतदाता45,55,227

63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस, दस्तावेजों की जांच के बाद होगी सुनवाई 

ड्राफ्ट मतदाता सूची में फिलहाल 2,21,01,249 मतदाताओं के नाम शामिल हैं. सबसे अधिक 45,55,227 मतदाता तार्किक विसंगति (लॉजिकल एरर) की श्रेणी में हैं, जिनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया जायेगा. इसके अलावा 14,03,205 नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को भी नोटिस भेजकर उनके दस्तावेजों की जांच की जायेगी. वहीं 3,65,684 जनांकिकीय सम प्रविष्टि (डीएसइ) वाले मतदाताओं का भी सत्यापन होगा. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने बनाई 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की टीम, सार्वजनिक बातचीत पर अड़े

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >