Jharkhand Village Story: चतरा के सात गांव गायब! न किसी का जन्म और न ही किसी की हुई मौत, सरकारी रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

Jharkhand Village Story: चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के सात गांव राज्य सरकार की वेबसाइट से गायब हैं. सरकारी रिकॉर्ड में साढ़े तीन साल के दौरान इन गांव में न तो बच्चों का जन्म हुआ है और न ही किसी की मृत्यु हुई है.

Jharkhand Village Story: रांची-झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के सात गांव राज्य सरकार की वेबसाइट से गायब हैं. सरकारी रिकॉर्ड में साढ़े तीन साल के दौरान इन गांव में न तो बच्चों का जन्म हुआ है और न ही किसी की मृत्यु हुई है. सांख्यिकी पोर्टल पर इससे संबंधित कोई लेखा-जोखा का रिकॉर्ड नहीं है. इन गांव में जन्म लेने या मृत्यु होनेवालों का प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. करमा पंचायत में 23 राजस्व गांव हैं, लेकिन सांख्यिकी की वेबसाइट पर 16 गांव के ही नाम अंकित हैं.

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे


सांख्यिकी पोर्टल पर बारा, बेदौली, चटनियां, डंडई, गोवरडीह, बसरिया व भोक्ताडीह गांव के नाम अपलोड नहीं हैं. इन गांव में जन्म लेनेवाले बच्चों और मरनेवाले व्यक्तियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन निर्गत नहीं हो रहे हैं. यह समस्या अक्तूबर 2021 से बनी हुई है. इससे पूर्व जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाये जाते थे. जनसेवक, कर्मचारियों की रिपोर्ट व मुखिया के सत्यापन के बाद प्रखंड कार्यालय से प्रमाण पत्र निर्गत हो जाता था, लेकिन जब से ऑनलाइन की व्यवस्था हुई है, तब से सातों गांव के लिए संकट उत्पन्न हो गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

गांव की सूची अपलोड करने में हुई गड़बड़ी


जब राजस्व गांव की सूची पोर्टल पर अपलोड हो रही थी, उसी समय यह गड़बड़ी हुई है. इन गांवों के ग्रामीण गांव का नाम अपलोड कराने के लिए प्रखंड से लेकर जिला तक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुननेवाला नहीं है. इस समस्या के समाधान को लेकर विधायक जनार्दन पासवान ने विधानसभा में भी मामले को उठाया है, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >