सांसद ने राष्ट्रपति को चतरा आने का आमंत्रण दिया

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की.

पिपरवार. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी संसदीय क्षेत्र में आस्था का केंद्र मां भद्रकाली व कौलेश्वरी मंदिर में आने का आमंत्रण दिया. सांसद ने राष्ट्रपति को उक्त धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस अवसर पर सांसद ने उन्हें मां भद्रकाली मंदिर, इटखोरी की ओर से एक मोमेंटो भेंट की. सांसद के आग्रह पर महामहिम ने विशेष रुचि दिखाते हुए उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया. उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अंबष्ठ ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >