खलारी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ. जिसमें बालवाटिका से लेकर कक्षा दस तक की नियमित कक्षाएं प्रारंभ की गईं. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में प्राचार्या डॉ. सिस्टर निर्मला सैमुएल और बालवाटिका के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने सामूहिक आरती उतार कर विद्यार्थियों का नये सत्र में आत्मीय स्वागत किया. प्रथम दिन की विशेष प्रार्थना सभा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें शिक्षक शशि कुमार चौधरी और शिक्षिका सुबी सिंह की अगुवाई में शिक्षक अम्बुज कर्मकार, जॉन डूंगडुंग तथा करिश्मा उजाला लकड़ा ने प्रेरक सुविचार प्रस्तुत किये. वहीं शिक्षक विशाल शर्मा और सृष्टि शिवा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया. प्राचार्या डॉ. सिस्टर निर्मला सैमुएल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रारंभ से ही पढ़ाई और परिश्रम पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, नृत्य, संगीत, वाद-विवाद और निबंध जैसी सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने कौशल विकास पर जोर देने का आग्रह किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.
उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र
उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ.
