JPSC Assembly Protest: झारखंड विधानसभा गेट के बार जमे छात्र, मंत्री दीपिका बोलीं- 'सरकार सभी मांगों पर गंभीर'

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने किया विधानसभा घेराव. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार के रुख पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर है और उनकी 98% मांगें मान ली गई हैं.

रांची : झारखंड विधानसभा गेट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सभी छात्र कैंपस के अंदर जमे हुए हैं. दूसरी तरफ इस मामले में हेमंत सरकार का बयान भी आ गया है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र में छात्रों को लेकर चर्चा हुई है. उनके सभी मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का यह प्रोटेस्ट पहले से निर्धारित था, हालांकि हम लोगों ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने. आज तमाम छात्र विधानसभा का घेराव कर रहे हैं लेकिन हमारी सरकार में छात्रों पर कोई भी बल प्रयोग नहीं किया है. उनके आंदोलन पर सरकार में पुलिस की तरफ से कोई लाठी चार्ज नहीं हुई है.

सरकार से 3 राउंड की हो चुकी है वार्ता

इससे पहले अलग अलग छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से सरकार की 3 राउंड वार्ता हुई. रविवार को 5 घंटे की मैराथन बातचीत चली लेकिन सहमति बन सकी. जिसके बाद छात्रों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधानसभा का घेराव कर डाला. जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्र खेत के रास्ते विधानसभा कैंपस के अंदर प्रवेश कर गए. दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि हमने छात्रों के 98 फीसदी मांगों को मान लिया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा के Gate No. 1 पर डटे छात्र, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, स्थिति तनावपूर्ण

गेट नंबर-1 के पास स्थिति तनावपूर्ण

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान गेट नंबर-1 के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के गेट के सामने हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ छात्रों के जुटने के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई. सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. विधानसभा परिसर की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >