Athletic: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम भुवनेश्वर पहुंची

भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली एवं ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में सात से 11 दिसंबर तक 39वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होना है.

रांची. भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली एवं ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में सात से 11 दिसंबर तक 39वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होना है. इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को 42 सदस्यीय झारखंड टीम भुवनेश्वर पहुंची. इस प्रतियोगिता में झारखंड से एक दर्जन से अधिक जूनियर राष्ट्रीय पदक विजेता भाग ले रहे हैं. झारखंड टीम को एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, जेएए अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय सहित संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >