Jharkhand Student Protest: कौन हैं ‘मनीष भैया’? सोशल मीडिया पर नाम वायरल, बाबूलाल मरांडी के पत्र के बाद बढ़ी हलचल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई संदिग्ध बहालियों की तत्काल जांच की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो.

रांची. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JPSC और JSSC परीक्षाओं के जरिए हुई संदिग्ध बहालियों की तत्काल जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने की अपील की.

कौन हैं ‘मनीष भैया’, उठे सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों JPSC/JSSC परीक्षाओं और बहाली को लेकर कुछ नाम, जिनमें 'मनीष भैया' का नाम भी शामिल है, तेजी से चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि कथित तौर पर इन लोगों की बहाली में गैर-कानूनी तरीके और धांधली के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

संदिग्ध लोगों को पदमुक्त करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि मामला उनके संज्ञान में भी आया होगा. ऐसे में नीति और न्याय का तकाजा है कि संदिग्ध बहाली वाले लोगों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच करायी जाए. उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर गलत तरीके से चयनित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.

ये भी पढ़े: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी की अपील, ‘बिना देरी छात्रों से बात करे सरकार’

ये भी पढ़े: झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा

छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा लौटेगा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सड़कों पर आंदोलन कर रहे और न्याय की मांग कर रहे छात्रों का व्यवस्था पर टूटता भरोसा वापस लाने की दिशा में यह मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण कदम होगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले पर चुप्पी साधती है और कार्रवाई नहीं करती है, तो राज्य का युवा और आम जनमानस यह मानने को मजबूर होगा कि कथित घोटाले में सरकार की प्रत्यक्ष या परोक्ष सहभागिता है. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >