Hockey: झारखंड सीनियर पुरुष हॉकी टीम चेन्नई गयी

तमिलनाडु में चार से 15 नवंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है.

रांची. तमिलनाडु में चार से 15 नवंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है. इसमें शामिल होने के लिए रविवार को झारखंड पुरुष सीनियर हॉकी टीम चेन्नई रवाना हुई. झारखंड टीम को हॉकी झारखंड कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, रणधीर कुमार ने खेल विभाग से मिले किट देकर जीत की शुभकामनाएं दी. झारखंड टीम में अमन दीपक तिग्गा, अनुरुद भेंगरा, आतिश, भीमसेन किस्कू, बिरसा ओरेया, दिलबर बारला, जयमाशी टूटी, जोसेफ टोपनो, जुनूल पूर्ती, सुनील खाखा, सेम मुंडा, शेत टोपनो, साइमन बोदरा, सुजीत रोशन तिग्गा, लव लाइट कुजूर, डेविड धनवार, माइकल टोप्पो और डेनियल सोय शामिल हैं. टीम के कोच सुधीर तिग्गा, सहायक कोच बाथम सुमित और मैनेजर प्रमोद केरकेट्टा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >