झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन मिलकर उतारेगा दो प्रत्याशी, के. राजू बोले- भाजपा को हराना लक्ष्य

Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई. गठबंधन दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारकर भाजपा को रोकने की रणनीति बना रहा है. उम्मीदवारों के नाम दो से तीन दिनों में साफ होंगे.

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Jharkhand Rajya Sabha Election, रांची : झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर काफी देर तक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण वार्ता हुई.

मिलकर चुनाव लड़ेंगे झामुमो और कांग्रेस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रभारी के. राजू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बैठक में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है. रणनीति के अनुसार कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मिलकर गठबंधन के तहत राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. यही बातें कांग्रेस प्रभारी के राजू ने पत्रकारों से बातचीत में कही है. दरअसल गठबंधन का पूरा फोकस इस बात पर है कि दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों की जीत हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

Also Read: तेज आंधी-पानी के बीच गढ़वा के मेराल में भैंस चरा रहा था युवक, बिजली गिरने से हो गई मौत

भाजपा को किसी भी हाल में रोकना लक्ष्य

कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में दोनों दल इसके जरिए पूरी तरह एकजुटता दिखाना चाहती है. किसी भी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जीतने नहीं दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार विपक्ष की रणनीतियों को मात देने के लिए दोनों दल ऑपरेशन लोटस के तहत अपनाए जाने वाली हर संभावित कदम को विफल करने की योजना पर काम कर रहे हैं.

दो से तीन दिनों में साफ होगी तस्वीर

सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अगले दो से तीन दिनों के भीतर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने की बात कही है. माना जा रहा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अंतिम दौर की बातचीत के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा.

Also Read: दुमका में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >