Jharkhand Politics: प्रदीप यादव बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, झामुमो ने भी मथुरा महतो को दी बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस ने प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता बनाया है.वहीं, राजेश कच्छप उपनेता बनाये गये हैं. झामुमो ने मथुरा महतो को मुख्य सचेतक बनाया है.

रांची : झारखंड कांग्रेस के विधायक दल का नेता कौन होगा, इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है. पार्टी आलाकमान ने पोड़याहाट से विधायक प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लगा दी है. इसके अलावा राजेश कच्छप को विधायक दल का उपनेता बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर बंद लिफाफ में इन दोनों के नाम सौंप दिया है. दूसरी तरफ झामुमो ने भी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

मथुरा प्रसाद महतो को झामुमो ने मुख्य सचेतक बनाया

कांग्रेस के साथ साथ झामुमो ने भी मुख्य सचेतक के नाम पर मुहर लगा दी है. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है. गौरतलब है कि मथुरा प्रसाद के नाम की चर्चा कैबिनेट मंत्री के लिए भी चल रहा था. लेकिन पार्टी ने गोमिया से विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो को मंत्री बना दिया. वह हेमंत सरकार में पेयजल मंत्री बनाये गये हैं. इसके साथ साथ उनके पास मध निषेध विभाग का भी प्रभार है.

Also Read: Tourist Place in latehar: नेतरहाट के कई पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की नो इंट्री, सैलानी निराश, जानें इसकी वजह

प्रदीप यादव पोड़याहाट से 6 बार के विधायक हैं

बता दें कि पोड़याहाट से विधायक प्रदीप यादव लगातार छठी बार जीत दर्ज की है. दो बार उन्होंने बीजेपी के टिकट पर विधायक बने. तो वहीं, तीन बार वे झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीते. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की. वहीं राजेश कच्छप लगातार दो बार बार खिजरी से चुनाव जीता है. जबकि झामुमो के मथुरा महतो टुंडी विधानसभा से चार बार के विधायक हैं. वहीं, अनुप सिंह की बात करें तो वह बेरमो से विधायक हैं. साल 2020 में वे अपने पिता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो से उप-चुनाव लड़कर विधायक बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >